Excavation work on Chelmsford Road near New Delhi Railway Station will affect traffic.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सीवर लाइन बिछाने के लिए खुदाई के कारण नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने चेल्म्सफोर्ड रोड पर 26 फरवरी से पांच मार्च के बीच यातायात प्रभावित रहेगा। यहां एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
यातायात संबंधी परामर्श के अनुसार, दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) पहाड़गंज इलाके में सीवर लाइन का काम करेगा।
इसमें कहा गया है कि चेल्म्सफोर्ड रोड पर मुंजिया चौक क्षेत्र और पहाड़गंज की ओर जाने वाली सड़कों पर भारी मशीनरी तथा खुदाई के काम के कारण व्यस्त समय के दौरान यातायात प्रभावित हो सकता है।