Ed Sheeran's tour in jeopardy after opening acts pull out in support of rapper Macklemore
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
एड शीरन के उत्तर और दक्षिण अमेरिका के टूर को उस समय झटका लगा जब रैपर मैकलेमोर के समर्थन में उनके चार सहायक कलाकारों ने दौरे से हटने की घोषणा की। मैकलेमोर को मंच से फलस्तीन समर्थक टिप्पणियां करने के बाद टूर से हटा दिया गया था।
आयरलैंड के आरोन रोवे और बीओगा, डेनमार्क के बैंड लुकास ग्राहम तथा फिनियस ने सोशल मीडिया पर टूर से हटने की घोषणा की। रोवे और लुकास ग्राहम को अमेरिका में शीरन के आगामी कार्यक्रमों में मैकलेमोर की जगह प्रस्तुति देनी थी, जबकि फिनियस इस साल बाद में दक्षिण अमेरिका में टूर में शामिल होने वाले थे।
रोवे और बीओगा ने कहा कि वे मैकलेमोर के साथ एकजुटता दिखाने के लिए टूर से हट रहे हैं। फिनियस ने भी कहा कि कलाकारों को उत्पीड़ित लोगों के समर्थन में आवाज उठाने पर चुप नहीं कराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह फलस्तीन और उसके लोगों के साथ खड़े हैं।
मैकलेमोर को पांच सितंबर को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में प्रस्तुति के दौरान ‘‘फ्री फलस्तीन’’ कहने और फलस्तीन के समर्थन में टिप्पणी करने के बाद टूर से हटाया गया था। मैकलेमोर ने कहा था कि कई अमेरिकी स्थलों ने उन्हें शीरन के कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था।