with stalls from Iran and Ethiopia being the center of attraction.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली में आयोजित सजे-धजे ‘ब्रिक्स बाजार’ में ईरान की एक प्रसिद्ध कलाकार की उत्कृष्ट रश्ती कढ़ाई से लेकर इथियोपिया के प्रतिभागी द्वारा परोसी गई ताजा बनी स्थानीय कॉफी ने मंगलवार को अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
ब्रिक्स बाजार यहां भारत मंडपम परिसर से सटे राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय एवं हस्तकला अकादमी परिसर में लगाया गया था। यह बाजार 10 से 15 सितंबर तक आयोजित किया गया। भारत मंडपम में शनिवार और रविवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान की बेटी जहरा पेजेश्कियान भी 12 सितंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच बाजार पहुंची थीं। कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी बाजार देखा। सोमवार को इसे आम लोगों के लिए खोला गया और मंगलवार शाम बंद होने तक यहां बड़ी संख्या में लोग आए।