आदित्य बिड़ला कैपिटल स्वर्ण ऋण कारोबार में उतरी, तीन में 1,000 शाखाएं खोलने का लक्ष्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-08-2026
Aditya Birla Capital enters gold loan business, aims to open 1,000 branches in three years
Aditya Birla Capital enters gold loan business, aims to open 1,000 branches in three years

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आदित्य बिड़ला कैपिटल ने स्वर्ण ऋण कारोबार में कदम रखा है। इसके साथ ही कंपनी तेजी से बढ़ते स्वर्ण ऋण बाजार में अपनी मौजूदगी बढ़ाने वाले गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों (एनबीएफसी) की सूची में शामिल हो गई है।
 
अन्य कंपनियों की तरह बिड़ला समूह ने इस कारोबार मे उतरने के लिए अधिग्रहण का रास्ता नहीं चुना है, बल्कि कंपनी की वित्तीय सेवा इकाई अपना स्वर्ण ऋण कारोबार खुद शुरू कर रही है। कंपनी ने अगले तीन साल में सोने के बदले कर्ज देने वाली 1,000 शाखाएं खोलने का लक्ष्य रखा है।
 
कंपनी के आधिकारिक बयान के मुताबिक, वह वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक उच्च-संभावना वाले बाजारों में करीब 300 स्वर्ण ऋण शाखाएं खोलेगी।
 
आदित्य बिड़ला कैपिटल के कार्यकारी निदेशक और एनबीएफसी कारोबार के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश सिंह ने कहा, "भारत में स्वर्ण ऋण कारोबार में मजबूत संरचनात्मक वृद्धि देखी जा रही है और इस क्षेत्र में हमारा प्रवेश हमारी सुरक्षित ऋण रणनीति का स्वाभाविक विस्तार है।"