विदेशी मुद्रा की नकद आपूर्ति मामले में ईडी की चेन्नई में छापेमारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-07-2026
ED raids Chennai in connection with foreign currency cash supply case
ED raids Chennai in connection with foreign currency cash supply case

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को चेन्नई स्थित कुछ संस्थानों पर छापेमारी की। इन संस्थानों पर विदेश में सक्रिय एक नेटवर्क से नकद विदेशी मुद्रा प्राप्त करने का आरोप है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की गई यह कार्रवाई पिछले सप्ताह तमिलनाडु की राजधानी में सेनेगल के एक नागरिक से लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के अमेरिकी डॉलर बरामद होने के बाद शुरू की गई जांच का हिस्सा है।
 
अधिकारियों के अनुसार, विदेशी नागरिक ने पूछताछ में बताया था कि कुछ स्थानीय इकाइयों को नियमित रूप से नकद विदेशी मुद्रा उपलब्ध कराई जाती थी। उन्होंने कहा कि ईडी ऐसे कम से कम तीन इकाइयों पर छापेमारी कर रही है, जिन्हें विदेशी नागरिकों के माध्यम से नकद विदेशी मुद्रा मिल रही थी।सकता है और लंबे समय के लिए बर्फबारी से जुड़े आंकड़े तैयार करने में असरदार तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।’’