धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 22-07-2026
Dharmendra Pradhan met Lok Sabha Speaker Birla
Dharmendra Pradhan met Lok Sabha Speaker Birla

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब सरकार ने लोकसभा में कहा है कि नीट पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
 
अधिकारियों के अनुसार, सरकार द्वारा लोकसभा में यह बयान दिए जाने के बाद ही प्रधान ने बिरला से मुलाकात की।
 
सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष से आग्रह किया है कि वह इस बारे में सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक के बाद निर्णय करें किचर्चा किस नियम के तहत होगी, कितनी लंबी होगी और कब होगी।
 
विपक्ष नीट प्रश्नपत्र लीक मामले पर चर्चा की मांग कर रहा है और परीक्षा में कथित अनियमितताओं से जुड़े विवाद को संभालने के तरीके को लेकर प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी अड़ा है।