दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने घाटों का दौरा किया, छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 26-10-2025
Delhi PWD Minister visits ghats, reviews Chhath Puja preparations
Delhi PWD Minister visits ghats, reviews Chhath Puja preparations

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को छठ पूजा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के कई घाटों का दौरा किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
मटियाला क्षेत्र से शुरुआत करते हुए वर्मा ने घाटों पर श्रद्धालुओं से बातचीत की और त्योहार की तैयारियों का जायजा लिया।
 
मंत्री के बाद में अन्य क्षेत्रों का भी दौरा करने की उम्मीद है।
 
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार ने इस साल भव्य छठ पूजा समारोह आयोजित करने की व्यवस्था की है। शहर में लगभग 1,300 घाट बनाए गए हैं, जिनमें यमुना नदी के किनारे 17 प्रमुख घाट शामिल हैं।
 
पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी तैयारियों का जायजा लेने के लिए कालिंदी कुंज छठ घाट का दौरा किया था और त्योहार के दौरान यमुना को झाग मुक्त रखने का आश्वासन दिया था।