दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को मंजूरी दी, 400 करोड़ रुपये का आवंटन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-07-2026
Delhi government approves Startup and Incubation Policy
Delhi government approves Startup and Incubation Policy

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए स्टार्टअप एवं इन्क्यूबेशन नीति को बृहस्पतिवार को मंजूर प्रदान कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस आशय के लिए 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का आवंटन किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस फैसले का मकसद यह है कि दिल्ली के युवा नौकरी देने वाले बनें न कि नौकरी मांगने वाले।