CAT 2026 से पहले CUSAT ने दिल्ली परीक्षा केंद्र बदला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-05-2026
CUSAT changes exam centre to Delhi ahead of CAT 2026
CUSAT changes exam centre to Delhi ahead of CAT 2026

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) ने साझा प्रवेश परीक्षा (सीएटी) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नयी दिल्ली में परीक्षा केंद्र बदल दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
इसने कहा कि नयी दिल्ली केंद्र पर परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को उनके प्रोफाइल से अपने अद्यतन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने चाहिए और शनिवार से संशोधित परीक्षा स्थल ‘एचएआरएल डिजिटल सॉल्यूशन’ पर परीक्षा देनी चाहिए।
 
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि प्रतिभागियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले नए आवंटित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
 
सीयूएसएटी के विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए साझा प्रवेश परीक्षा (सीएटी) 2026 की परीक्षाएं 9, 10 और 11 मई को आयोजित की जाएंगी।
 
बयान में कहा गया, “सत्यापन प्रक्रिया के तहत, अभ्यर्थियों को एक मुद्रित अनंतिम प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र या डिजीलॉकर दस्तावेज लाना आवश्यक है।”
 
इसमें कहा गया कि मान्य पहचान पत्रों में आधार/ई-आधार (रंगीन प्रिंट), मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड और स्कूल/कॉलेज आईडी शामिल हैं। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, कैल्कुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना सख्त वर्जित है।
 
सीएटी 2026 में कुल 55,059 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें से 47,359 ने स्नातक कार्यक्रमों के लिए और 7,700 ने स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए आवेदन किया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षाएं 121 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं, जिनमें से 109 केरल में और 12 राज्य के बाहर हैं, जबकि 1,892 अभ्यर्थी केरल के बाहर से परीक्षा दे रहे हैं।
 
फिल्म में महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और जितेंद्र जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
 
फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रस्तुत कर रहा है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे तथा रितेश की पत्नी और अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले किया है।