मुरादाबाद मंडल में 712 किमी रेलमार्ग पर ‘कवच’ लगाने के लिए 170 करोड़ रु मंजूर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-09-2026
₹170 crore approved for laying 'Kavach' on 712 km railway line in Moradabad division
₹170 crore approved for laying 'Kavach' on 712 km railway line in Moradabad division

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
उत्तर रेलवे ने मुरादाबाद मंडल के 712 किलोमीटर लंबे मार्ग पर 170 करोड़ रुपये की लागत से स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ लगाने को मंजूरी दी है।
 
रेलवे ने कहा कि इस प्रणाली के लागू होने से ट्रेन संचालन में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत हो जाएगी।
 
रेल मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इस स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली (एटीपी) की तैनाती से मंडल का रेल सुरक्षा ढांचा मजबूत होगा। चिन्हित रेल खंडों पर ‘कवच 4.0’ लागू होने से ट्रेन संचालन के लिए सुरक्षा की एक उन्नत व्यवस्था उपलब्ध होगी।’’
 
‘कवच’ स्वदेश में विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है जिसे रेल परिचालन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है।
 
यह प्रणाली ट्रेन के लाल सिग्नल पार करने की स्थिति में जरूरत पड़ने पर स्वत: ब्रेक लगाकर दुर्घटना की आशंका को रोकने में मदद करती है। गंभीर परिस्थितियों में यह ट्रेन की गति को भी नियंत्रित कर सकती है और टक्कर के खतरे को काफी कम कर सकती है।