आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
हाजिर बाजार में मजबूती के बीच सटोरियों के अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में धनिया की कीमत शुक्रवार को छह रुपये बढ़कर 13,512 रुपये प्रति क्विंटल हो गई।
नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) पर धनिया के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत छह रुपये या 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,512 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसमें 24,420 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से सीमित आपूर्ति होने के कारण मुख्यत: धनिया वायदा कीमतों में तेजी आई।