सिंधिया ने मध्यप्रदेश में अदाणी के 2,500 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरण संयंत्र की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-04-2026
Scindia Announces Adani's ₹2,500 Crore Defence Equipment Plant in Madhya Pradesh
Scindia Announces Adani's ₹2,500 Crore Defence Equipment Plant in Madhya Pradesh

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के कोलारस में अदाणी समूह 2,500 करोड़ रुपये की लागत से रक्षा उपकरण विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगा।
 
संचार मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी-कोलारस क्षेत्र के दौरे के दौरान कहा कि इस संयंत्र से लगभग 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
 
उन्होंने कहा कि यह संयंत्र यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर कोलारस के पास कोटा हाईवे और मुंबई-ग्वालियर हाईवे के जंक्शन पर अगले दो महीनों में स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही औद्योगिक विकास की मांग पूरी होगी।
 
सिंधिया ने कहा कि इस इकाई में निर्मित रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान देंगे।
 
उन्होंने कहा, ‘‘कृषि और टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध कोलारस अब देश की रक्षा शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।’’