पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-04-2026
Severe Heatwave Continues in Punjab and Haryana
Severe Heatwave Continues in Punjab and Haryana

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
हरियाणा और पंजाब में शनिवार को भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दोनों राज्यों के क्रमश: रोहतक और फरीदकोट में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।
 
इसने बताया कि पंजाब के फरीदकोट में दिन का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के रोहतक में पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
 
हरियाणा के अंबाला में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 43 डिग्री, करनाल में 42.8 डिग्री, नारनौल में 43.5 डिग्री, भिवानी में 42.5 डिग्री, सिरसा में 43.4 डिग्री और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 42.2 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
हरियाणा और पंजाब की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहा तथा अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा।
 
 
प्रादेशिक चंडीगढ़