तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-05-2026
Congress protests in Tamil Nadu over government formation
Congress protests in Tamil Nadu over government formation

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को पूरे तमिलनाडु में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया। कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी तमिलगा वेत्री कझगम को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया जा रहा है।

चेन्नई के अन्ना सलाई में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी गिरीश चोडणकर और प्रदेश अध्यक्ष के सेल्वापेरुन्थगई ने किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि राजभवन केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है और लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर किया जा रहा है।
 
गिरीश चोडणकर ने कहा कि राज्यपाल को संविधान के अनुसार सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का मौका देना चाहिए। वहीं, कांग्रेस ने यह भी साफ किया कि उसने जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए DMK गठबंधन छोड़कर विजय की TVK का समर्थन किया है।
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा और RSS की राजनीति को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और कई धर्मनिरपेक्ष दल इसका विरोध करेंगे।