झारखंड के शीतलहर का प्रकोप, खूंटी में पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 09-01-2026
Cold wave grips Jharkhand, mercury dips to 1.5 degrees Celsius in Khunti
Cold wave grips Jharkhand, mercury dips to 1.5 degrees Celsius in Khunti

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को शीतलहर का प्रकोप बना रहा और राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।
 
आईएमडी के अनुसार, खूंटी में राज्य का सबसे कम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद डालटनगंज में 3.2 डिग्री सेल्सियस और बोकारो में 3.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
 
रांची स्थित आईएमडी केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, “झारखंड के ऊपर क्षोभमंडलीय स्तर पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगातार चल रही हैं जिसके कारण राज्य के कई जिलों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।”
 
आईएमडी के अनुसार, जिन जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, उनमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, डालटनगंज (पलामू), लोहरदगा, पाकुड़, रांची, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।