मुख्यमंत्री ने सहारनपुर में राज्यव्यापी स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-07-2026
Chief Minister launches second phase of state-wide 'School Chalo'
Chief Minister launches second phase of state-wide 'School Chalo'

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सहारनपुर में राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत की।
 
मुख्यमंत्री ने इससे पहले ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आदिशक्ति मां शाकुम्भरी देवी की कृपा से अभिसिंचित सहारनपुर जनपद से शिक्षा, संस्कार और विकास के एक नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।’’
 
उन्होंने बताया, ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के दूसरे चरण में नन्हें विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित की गईं तथा उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का सम्मानित किया गया।
 
उन्होंने कहा कि अवसर पर 613 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया और लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी पहलें शिक्षा और विकास के माध्यम से ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को नई गति देंगी।