आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने 18 जुलाई को नागपुर में पार्टी द्वारा आयोजित ‘राम रक्षा आंदोलन’ में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को न्योता दिया।
शिवसेना(उबाठा) यह आंदोलन अयोध्या में राम मंदिर से कथित चढ़ावा चोरी के विरोध में आयोजित कर रही है।
शिवसेना(उबाठा) अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह मुख्यमंत्री फडणवीस के गृहनगर नागपुर में शनिवार को आयोजित ‘राम रक्षा आंदोलन’ में शामिल होंगे।
राउत ने फडणवीस को लिखे एक पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री अक्सर कहते हैं कि उन्होंने अयोध्या में राम जन्मभूमि को ‘मुक्त’ कराने के आंदोलन में हिस्सा लिया था।
शिवसेना (उबाठा) नेता ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर साझा किये गए पत्र में कहा, ‘‘आज इसी राम मंदिर में चोरी, डकैती और धोखाधड़ी जैसे अपराध होने का आरोप है और यह दावा किया जा रहा है कि सैकड़ों करोड़ रुपयों का गबन किया गया है।’’