दिल्ली में बारिश की संभावना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-06-2026
Chances of rain in Delhi
Chances of rain in Delhi

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
 
आईएमडी के अनुसार, शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
 
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 
 
दिल्ली में बारिश की संभावना
 
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.2 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
 
आईएमडी के अनुसार, शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
 
दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
 
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।