बिहार में लीची फसल नुकसान का आकलन करेगा केंद्र का कार्यबल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-05-2026
Task force to assess damage to litchi crops due to pest attack in Bihar: Centre
Task force to assess damage to litchi crops due to pest attack in Bihar: Centre

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार में कीट हमले से लीची की फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए विशेषज्ञों का एक कार्यबल गठित किया है।
 
यह कार्यबल बिहार के लीची किसानों की शिकायतों के बाद गठित किया गया है। शिकायतों में ‘स्टिंक बग’ के कारण लीची की फसल को नुकसान होने की बात कही गई है।
 
दल प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेगा, नुकसान की सीमा का आकलन करेगा और किसानों को राहत देने के लिए तात्कालिक एवं दीर्घकालिक उपायों की सिफारिश करेगा।
 
चौहान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ दल एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।’’
 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यबल राज्य एवं केंद्र दोनों स्तरों पर आवश्यक हस्तक्षेपों के बारे में भी सलाह देगा। सरकार, किसानों के हितों की रक्षा के लिए ‘‘पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता’’ के साथ काम कर रही है।