बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स का शेयर 12 प्रतिशत से अधिक चढ़कर सूचीबद्ध

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-11-2026
Bombay Coated & Special Steels shares listed higher by over 12 per cent
Bombay Coated & Special Steels shares listed higher by over 12 per cent

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड का शेयर अपने 82 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 12 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बृहस्पतिवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।
 
बीएसई पर शेयर ने 12.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.02 रुपये पर कारोबार शुरू किया। वहीं, एनएसई पर यह 10.97 प्रतिशत चढ़कर 91 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
 
कंपनी का बाजार मूल्यांकन 600.85 करोड़ रुपये रहा।
 
बॉम्बे कोटेड एंड स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 60.77 गुना अभिदान मिला था।
 
कंपनी के 183 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर 78 से 82 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया था।
 
आईपीओ पूरी तरह नए शेयर का निर्गम था।
 
इससे प्राप्त राशि में से 125 करोड़ रुपये कुछ कर्जों का समय से पहले भुगतान करने के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 15.7 करोड़ रुपये का इस्तेमाल सीमेंस फाइनेंशियल सर्विसेज के साथ मौजूदा पट्टा व्यवस्था के तहत पूंजीगत उपकरणों के अधिग्रहण की लागत चुकाने के लिए किया जाएगा। शेष राशि का उपयोग सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।