Bijay Kumar Mohanty assumes additional charge as Chairman and Managing Director, IREDA
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (इरेडा) के निदेशक (वित्त) बिजय कुमार मोहंती ने एक जुलाई से कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है।
इरेडा ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि प्रदीप कुमार दास के 30 जून, 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद मोहंती को तीन महीने की अवधि के लिए सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
मोहंती वर्तमान में कंपनी के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) भी हैं। वह इरेडा की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी ‘इरेडा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी फाइनेंस आईएफएससी लिमिटेड’ के निदेशक मंडल में भी शामिल हैं।
वह भारतीय लागत लेखाकार संस्थान के फेलो सदस्य भी हैं।