मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने में बांग्लादेश को कोई जोखिम नजर नहीं आता : विदेश राज्य मंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-08-2026
Bangladesh sees no risk in joining the Mecca Defence Agreement: Minister of State for External Affairs
Bangladesh sees no risk in joining the Mecca Defence Agreement: Minister of State for External Affairs

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
बांग्लादेश ने कहा है कि सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के साथ मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने में उसे कोई जोखिम नजर नहीं आता और इससे अन्य साझेदार देशों के साथ ढाका के संबंध प्रभावित नहीं होंगे।

सात अगस्त को हस्ताक्षरित ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौता’ सामूहिक प्रतिरोध की एक रूपरेखा तैयार करता है जिसमें प्रावधान है कि तीनों देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला सभी पर हमला माना जाएगा।
 
विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने रविवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उनका यह बयान विदेश मंत्री खलीलुर रहमान के संसद में दिए गए इस बयान के कुछ दिन बाद आया है कि अगर बांग्लादेश को मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने का निमंत्रण मिलता है तो वह सकारात्मक रूप से इस पर विचार करेगा। उन्होंने इसे ‘‘हमारे मुस्लिम परिवार’’ का आंतरिक मामला बताते हुए कहा था कि अन्य लोगों के लिए इस पर चिंता करने की कोई गुंजाइश नहीं है।
 
कबीर ने बांग्लादेश में सऊदी अरब के राजदूत अब्दुल्ला जफर बिन अबियाह के साथ मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक अनूठा समझौता है, जो नए अवसर प्रस्तुत करता है।’’
 
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश इस मामले पर फिलहाल चर्चा कर रहा है और ‘‘सभी द्विपक्षीय साझेदारों के साथ ये चर्चाएं सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही हैं।’’