Assam government transfers over Rs 25 crore as interim relief to flood-affected families
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष राज्य के तीन जिलों में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण प्रभावित 16,746 परिवारों के खाते में अंतरिम राहत के रूप में कुल 25.12 करोड़ रुपये अंतरित किए गए हैं।
शर्मा ने बताया कि शिवसागर, चराईदेव और जोरहाट जिलों के प्रत्येक बाढ़ पीड़ित परिवार को 15-15 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं।
शर्मा ने इस मौके पर कहा कि असम हर साल बाढ़ का सामना करता है, लेकिन इस बार राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक नया मापदंड स्थापित किया है। उन्होंने दावा किया कि ऐसी पहल पहले कभी देखने को नहीं मिली।
उन्होंने कहा, ‘‘राज्य के राजस्व विभाग ने प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए एक नया मानक स्थापित किया है। इसके प्रयासों से न केवल उन्हें मदद मिली है, बल्कि यह भी सुनिश्चित हुआ है कि वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन में लौट सकें।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुल 1,75 करोड़ रुपये के बजटीय प्रावधान से 1,17,095 परिवारों को एकमुश्त अंतरिम सहायता प्रदान कर रही है।