अरुणाचल प्रदेश के विस अध्यक्ष द.अफ्रीका में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिस्सा ले रहे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 15-09-2026
Arunachal Pradesh Assembly Speaker attending Commonwealth Parliamentary Conference in South Africa
Arunachal Pradesh Assembly Speaker attending Commonwealth Parliamentary Conference in South Africa

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष तेसाम पोंगते के नेतृत्व में चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में हिस्सा ले रहा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
दक्षिण अफ्रीका की संसद और राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) की दक्षिण अफ्रीका शाखा की मेजबानी में सम्मेलन सोमवार को केपटाउन में शुरू हुआ।
 
राज्य के प्रतिनिधिमंडल में पोंगते, उपाध्यक्ष कार्दो निग्योर, खोंसा ईस्ट के विधायक वांगलाम साविन और लुमला की विधायक त्सेरिंग ल्हामु शामिल हैं।
 
निग्योर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लिया।
 
उन्होंने कहा, ‘‘केप टाउन में सीपीए सम्मेलन और चुनाव में कुल 56 राष्ट्रमंडल देश हिस्सा ले रहे हैं जो 19 सितंबर को खत्म होगा।’’
 
69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में 56 राष्ट्रमंडल देशों के विधानसभा अध्यक्षों, सांसदों और संसदीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। ये देश राष्ट्रीय, राज्य, प्रांतीय और क्षेत्रीय स्तर की 180 से अधिक विधायिकाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं।