2016 arson case: Supreme Court to hear Surendra Gadling's bail plea on October 14
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि वह 2016 के सुरजागढ़ लौह अयस्क खदान आगजनी मामले में वकील सुरेंद्र गाडलिंग की ज़मानत याचिका पर 14 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।
गाडलिंग ने बंबई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के जनवरी 2023 के उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है, जिसमें उन्हें इस मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।
यह याचिका न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के सामने सुनवाई के लिए आई।
गाडलिंग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा कि याचिकाकर्ता एल्गार परिषद-माओवादी संपर्क मामले में भी आरोपी हैं और उन्हें उस मामले में पहले ही जमानत मिल चुकी है।