Anti-peace forces are targeting me and the Akali Dal: Badal said after the attack
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि शांति के विरोधी लोग पंजाब और देश में सांप्रदायिक और धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ने के मकसद से उन्हें और उनकी पार्टी को निशाना बना रहे हैं।
बृहस्पतिवार को नांदेड़ शहर के बाहरी इलाके में स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवन जी मुगत के अंदर निहंग पंथ के एक सदस्य ने बादल पर हमला किया। हमले के बाद, एक स्थानीय अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बादल ने कहा कि उनकी पार्टी शिरोमणि अकाली दल, पंजाब में शांति भंग करने की किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा, ‘‘कई ताकतें नहीं चाहतीं कि पंजाब और इस देश में शांति रहे। उन्हें लगता है कि शिरोमणि अकाली दल उनके मकसद में रुकावट है।’’