कांगो और नामीबिया सहित चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति मुर्मू को परिचय पत्र सौंपे

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-04-2026
Ambassadors of four countries, including Congo and Namibia
Ambassadors of four countries, including Congo and Namibia

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कांगो और नामीबिया सहित चार देशों के राजनयिकों ने अपने परिचय-पत्र सौंपे। राष्ट्रपति कार्यालय ने यह जानकारी दी।
 
कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, जिन राजनयिकों ने अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए, उनमें लाओ पीपुल्स डेमोक्रेटिक रिपब्लिक के राजदूत विथाया ज़ायावोंग, कांगो गणराज्य की राजदूत एमिली आयाजा मुशोबेकवा, नामीबिया गणराज्य के उच्चायुक्त विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) एलेक्स लुन्याजो टुकुहुपवेले तथा गिनी-बिसाऊ गणराज्य के राजदूत एंटोनियो सेरिफो एम्बालो शामिल थे।