आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नेपाल के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों में ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की व्यवस्था की।
देश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत परियोजनाओं को व्यापक नुकसान पहुंचने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।
नेपाल में बुधवार को अचानक आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है और इस त्रासदी में 300 भारतीय पर्यटकों समेत सैंकड़ों लोग लापता हैं, जिनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।
ऊर्जा मंत्री बिराज भक्त श्रेष्ठ के सचिवालय के अनुसार, ऊर्जा एवं जल संसाधन मंत्रालय ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में वैकल्पिक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था करने के लिए आवश्यक कदम उठाये हैं।
सचिवालय के अनुसार बाढ़ से 12 जलविद्युत परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे 431.1 मेगावाट बिजली का उत्पादन ठप हो गया।