आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अयोध्या से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक पवन पांडे ने शनिवार को कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे।
इस घोषणा के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज होने के आसार हैं जहां 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
अयोध्या से एक बार फिर सपा का उम्मीदवार बनाए गए पवन पांडे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘अखिलेश और उनकी पत्नी डिंपल यादव 12 दिसंबर को राम मंदिर के साथ-साथ अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन करेंगे।’’
इस घोषणा को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह ऐसे समय में हुई है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नीत सरकार अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है।
योगी सरकार अक्सर सपा नेतृत्व पर ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ करने और राम मंदिर नहीं जाने का आरोप लगाती रही है।