नवी मुंबई से नोएडा के लिए अकासा एयर की उड़ान सेवा शुरू

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-06-2026
Akasa Air flight service starts from Navi Mumbai to Noida
Akasa Air flight service starts from Navi Mumbai to Noida

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 घरेलू एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार सुबह क्यूपी-2017 विमान को रवाना करते हुए नव निर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सेवाएं शुरू कर दी, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर के बीच सीधा हवाई संपर्क स्थापित हो गया है।
 
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एनएमआईएएल) के एक प्रवक्ता के अनुसार, अकासा एयर की पहली उड़ान सुबह साढ़े सात बजे नवी मुंबई से रवाना हुई और यह दोपहर साढ़े 12 बजे वापस नवी मुंबई हवाई अड्डे पहुंची।
 
एयरलाइन इस मार्ग पर सप्ताह में सात उड़ानों का संचालन करेगी।
 
नोएडा हवाई अड्डे से सोमवार को वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू हो गईं और इसे शुरू होने में 21 महीने की देरी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवंबर, 2021 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर ज़िले में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी। इस साल 28 मार्च को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था।