मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पटना में आइसा और आरवाईए का प्रदर्शन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-10-2026
AISA and RYA protest in Patna demanding the resignation of the Chief Election Commissioner
AISA and RYA protest in Patna demanding the resignation of the Chief Election Commissioner

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के छात्र और युवा संगठनों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को पटना में प्रदर्शन किया और एक रैली निकाली।
 
प्रदर्शन के दौरान रैली गांधी मैदान से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई और बिहार लोक भवन की ओर बढ़ रही थी। हालांकि, पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।
 
अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के सदस्यों ने मार्च के दौरान ‘ज्ञानेश कुमार, इस्तीफा दो’ के नारे लगाए।
 
इस बीच, गांधी मैदान के निकट जेपी गोलंबर पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और डाकबंगला चौराहे की ओर आगे बढ़ गए।
 
पटना जिला प्रशासन ने इससे पहले एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी संगठनों और व्यक्तियों को निर्देश दिया था कि वे अपना प्रदर्शन केवल गर्दनीबाग स्थित निर्धारित धरना स्थल पर ही करें।