आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) ‘पीपुल्स पद्म ऑन आकाशवाणी’ नामक अपनी श्रृंखला के तहत 16 विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेगा, जिनमें पद्म पुरस्कार विजेताओं, विशेष रूप से ‘‘गुमनाम नायकों’’ के जीवन और योगदान को प्रस्तुत किया जाएगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यह विशेष रेडियो श्रृंखला 24 मई से शुरू होगी। इससे एक दिन बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान किए जाएंगे।
ये कार्यक्रम 24 और 25 मई को सुबह 9:10 बजे से ‘100.1 आकाशवाणी गोल्ड’ पर प्रसारित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम एआईआर के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी उपलब्ध होंगे।
अधिकारियों ने बताया कि 2014 में नरेन्द्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से पद्म पुरस्कारों में ‘गुमनाम नायकों’ को अधिक महत्व दिया जाने लगा है, जिससे ये पुरस्कार ‘पीपुल्स पद्म’ बन गए हैं।