अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 20-04-2026
AIADMK leadership has surrendered to BJP: Rahul Gandhi
AIADMK leadership has surrendered to BJP: Rahul Gandhi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व “भ्रष्टाचार” के कारण भाजपा के सामने “समर्पण” कर चुका है।
 
कन्याकुमारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि अन्नाद्रमुक अब तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवेश का “माध्यम” बन गई है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है और तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है।
 
गांधी ने संघीय सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, “हर राज्य के लोगों को अपना राज्य खुद चलाना चाहिए। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं सोचती, वह ‘एक परंपरा, एक भाषा और एक इतिहास’ में विश्वास करती है।”
 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु का शासन यहां के लोगों के हाथ में होना चाहिए।
 
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद मोदी तमिलनाडु को ई.के. पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (द्रमुक) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।