अदार पूनावाला फैमिली ऑफिस ने आईनॉक्स क्लीन एनर्जी में 700 करोड़ रुपये का निवेश किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-07-2026
Adar Poonawalla Family Office invests Rs 700 crore in Inox Clean Energy
Adar Poonawalla Family Office invests Rs 700 crore in Inox Clean Energy

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
आईनॉक्स क्लीन एनर्जी लिमिटेड को अदार पूनावाला फैमिली ऑफिस से 700 करोड़ रुपये का निवेश मिला है।
 
आईनॉक्स क्लीन ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि इससे पहले कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉईज रिटायरमेंट सिस्टम ने वित्त पोषण के पिछले दौर में करीब 800 करोड़ रुपये का निवेश किया था।
 
कैलिफोर्निया पब्लिक एम्प्लॉईज रिटायरमेंट सिस्टम अमेरिका का सबसे बड़ा पेंशन कोष है।
 
आईनॉक्स क्लीन के अनुसार, राइजिंग सन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के जरिये यह 700 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। यह निवेश 70,000 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर किया गया है, जो कंपनी की दीर्घकालिक वृद्धि रणनीति में निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है।
 
राइजिंग सन होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, अदार पूनावाला फैमिली ऑफिस का हिस्सा है।
 
आईनॉक्स जीएफएल समूह के कार्यकारी निदेशक देवांश जैन ने कहा कि यह निवेश कंपनी की दृष्टि, निष्पादन क्षमता और दीर्घकालिक विकास रणनीति का मजबूत समर्थन है।