दो जुलाई : अंतिम स्वतंत्र नवाब की हत्या, अंग्रेजी शासन की नींव पड़ी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-07-2026
July 2: The last independent Nawab was assassinated
July 2: The last independent Nawab was assassinated

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 बंगाल के अंतिम स्वतंत्र नवाब सिराजुद्दौला की हत्या के साथ ही उनके शासन की समाप्ति को भारत में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन की नींव माना जाता है। प्लासी की लड़ाई में नवाब के सेनापति मीर जाफर ने धोखा किया और 23 जून, 1757 को बंगाल की सेना रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व वाली ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना से हार गयी।
 
हार के बाद दो जुलाई 1757 को सिराजुद्दौला को पकड़ लिया गया। ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ हुए समझौते के मुताबिक मोहम्मद अली बेग ने नवाब की हत्या कर दी। सिराजुद्दौला की हत्या को लेकर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और मीर जाफर के बीच समझौता हुआ था।
 
बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की कब्र पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के खुशबाग में स्थित है।
 
देश दुनिया के इतिहास में दो जुलाई के नाम पर इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1306 : अलाउद्दीन खिलजी ने सिवाणा पर आक्रमण किया।
 
1757 : प्लासी की लड़ाई में हार के बाद बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की हत्या।
 
1777 : वरमोंट दास प्रथा समाप्त करने वाला पहला अमेरिकी क्षेत्र बना।
 
1897 : इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
 
1937 : विमानन क्षेत्र के अग्रणी एमेलिया इयरहार्ट और नाविक फ्रेड नोनान्डिसिस ने ‘एसाइक्यूमिनेविजनल फ्लाइट’ बनाने के प्रयास के दौरान प्रशांत महासागर के ऊपर से उड़ान भरी।
 
1940 : ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को विद्रोह भड़काने के आरोप में कोलकाता में गिरफ्तार कर लिया।
 
1941: नाजी नरसंहार हुआ, लेम्बर्ग में करीब 7000 लोग मारे गए।
 
1949 : वियतनाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।
 
1962 : सैम वाल्टन ने अरकंसास के रोजर्स में अपना पहला वॉलमार्ट स्टोर खोला।
 
1972 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के बाद शिमला संधि पर हस्ताक्षर किए।
 
1979 : सुसान बी एंथनी डॉलर जारी किया गया जो एक महिला का सम्मान करने के लिए पहला अमेरिकी सिक्का था।
 
1983 : स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
 
1985 : आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति निर्वाचित।
 
1990 : सऊदी अरब में मक्का-मीना में भगदड़ में 1,426 हज यात्रियों की मौत।
 
1993 : अध्यादेश के जरिए ओएनजीसी को कॉरपोरेशन में बदला गया।
 
2002 : हेपेटाइटिस सी की जांच को पूरे भारत में अनिवार्य किया गया।
 
2004 : छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन को यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया।
 
2020: भारत में कोविड-19 के मामले छह लाख के पार।
 
2024: उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग में मची भगदड़ में 116 लोगों की मौत।
 
2025: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को अदालत की अवमानना मामले में छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई।