पुलवामा में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 23 डंपर और एक खुदाई मशीन जब्त

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 23-10-2026
Action taken against illegal mining in Pulwama, 23 dumpers and one excavator seized
Action taken against illegal mining in Pulwama, 23 dumpers and one excavator seized

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी के अनधिकृत खनन में इस्तेमाल किए जा रहे 23 डंपर और एक खुदाई मशीन शुक्रवार को जब्त की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलवामा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर पुलिस ने मिट्टी और खनिजों के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए रोहमू क्षेत्र में कई स्थानों पर सुबह छापे मारे।
 
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस दल ने पुलवामा के गुसू इलाके में मिट्टी के अवैध खनन का पता लगाया और मौके से 23 डंपर/टिपर तथा एक खुदाई मशीन जब्त की।
 
प्रवक्ता के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि खनन गतिविधियां निर्धारित नियमों और शर्तों का उल्लंघन करके की जा रही थीं।
 
उन्होंने बताया कि पुलवामा पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले के तथ्यों का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए जांच जारी है।