आवास कोई चुनौती नहीं, भारतीय एशियाई खेलों में कंटेनरों के अनुकूल ढल जाएंगे: शरथ कमल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-09-2026
Accommodation not a challenge, Indians will adapt to containers at Asian Games: Sharath Kamal
Accommodation not a challenge, Indians will adapt to containers at Asian Games: Sharath Kamal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
एशियाई खेलों के लिए भारत के उप दल नेता अचंता शरत कमल ने कहा कि इन खेलों के लिए तैयार किए गए अनूठे ‘कंटेनर रूम’ और ‘क्रूज शिप’ आवास की व्यवस्था भारतीय खिलाड़ियों के लिए विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण नहीं होगी, भले ही इसको लेकर प्रतिभागी देशों की मिली जुली प्रतिक्रिया रही है।

भारत के 501 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के 265 सदस्य भी 19 सितंबर से आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के दौरान लगभग 17000 अन्य प्रतिभागियों की तरह ही कंटेनर शैली के कमरों, एक क्रूज जहाज और होटलों में ठहरेंगे।
 
दक्षिण कोरियाई दल ने कंटेनर कमरों को बहुत छोटा बताकर उनकी आलोचना की है और एशियाई क्रिकेट परिषद के कुछ सदस्यों ने भी उपलब्ध आवास की गुणवत्ता के बारे में चिंता व्यक्त की है।
 
शरत से जब पूछा गया कि भारतीय खिलाड़ी अनोखी व्यवस्था से कैसे तालमेल बिठाएंगे उन्होंने कहा कि उन्हें सहयोगी स्टाफ के सदस्यों की अधिक चिंता है क्योंकि उन्हें खिलाड़ियों की तरह भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा तैयार किए गए अस्थायी कंटेनरों के जरिए अनुकूलन का अवसर नहीं मिला।
 
उन्होंने कहा, ‘‘खिलाड़ियों को जापान जैसा माहौल देने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के कुछ परिसरों में कंटेनर तैयार किए गए थे और खिलाड़ियों को उनमें रहने का मौका मिला।’’