एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अभिनंद और दिव्यांशी की मिश्रित युगल जोड़ी का पदक पक्का

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-07-2026
Abhinand and Divyanshi's mixed doubles pair assured of a medal at the Asian Youth Table Tennis Championships
Abhinand and Divyanshi's mixed doubles pair assured of a medal at the Asian Youth Table Tennis Championships

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पीबी अभिनंद और दिव्यांशी भौमिक की भारत की शीर्ष वरीय अंडर-19 मिश्रित जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप में चीन की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

क्वार्टर फाइनल में चीन के यिरेन तांग और यियी जियांग पर 11-9, 11-6, 11-7 की शानदार जीत के साथ अभिनंद और दिव्यांशी ने ना केवल अंतिम चार में जगह पक्की की बल्कि इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय चैंपियनशिप में देश के लिए कम से कम कांस्य पदक भी पक्का कर लिया।
 
अभिनंद और दिव्यांशी सेमीफाइनल में थिताफत प्रीचायान और कुलापास्र विजितविरियागुल की थाईलैंड की जोड़ी से भिड़ेगी। स्थानीय जोड़ी को घरेलू दर्शकों का समर्थन तो मिलेगा लेकिन टूर्नामेंट की शीर्ष वरीय जोड़ी को रोकना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।
 
प्रियनुज भट्टाचार्य और सिंड्रेला दास की भारत की दूसरी मिश्रित युगल जोड़ी ने भी प्रभावित किया लेकिन वे क्वार्टर फाइनल से बाहर हो गए।