हड्डियों की बीमारी से पीड़ित हाथी के बच्चे को विशेष इलाज के लिए विमान से गुजरात ले जाया जाएगा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-11-2026
A baby elephant suffering from a bone disease will be airlifted to Gujarat for specialized treatment.
A baby elephant suffering from a bone disease will be airlifted to Gujarat for specialized treatment.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 आनुवंशिक हड्डी संबंधी विकार से पीड़ित 18 महीने के हाथी के बच्चे को विशेष उपचार के लिए शुक्रवार को विमान से गुजरात के जामनगर स्थित 'वंतारा' ले जाया जाएगा। केरल वन विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार, हाथी का बच्चा खड़ा होने और चलने में असमर्थ है, करीब 125 से 130 किलोग्राम वजन के इस बच्चे को कोडनाड हाथी केंद्र स्थित उपचार केंद्र से 10 से 12 लोगों और क्रेन की मदद से पशु एंबुलेंस में पहुंचाया गया।
 
विभाग ने बताया कि इसके बाद उसे नेदुंबस्सेरी हवाई अड्डे ले जाया गया, जहां से पशु विशेषज्ञों की टीम के साथ चार्टर्ड विमान से जामनगर रवाना किया जाना था।
 
मुख्य वन्यजीव वार्डन पी. पुगाझेंडी ने बताया कि हाथी के बच्चे को जन्म के तुरंत बाद कोडनाड लाया गया था और वहीं उसका उपचार किया जा रहा था। एक बार गिरने के बाद जांच में पता चला कि वह आनुवंशिक विकार से पीड़ित है और उसे हड्डियों से जुड़ी बीमारी 'ऑस्टियोपीनिया' होने की पुष्टि हुई।