AI मॉडल ‘माइथोस’ से बैंकिंग सिस्टम को खतरा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-05-2026
AI model 'Mythos' threatens banking system
AI model 'Mythos' threatens banking system

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
एम नागराजू ने बैंकों को साइबर सुरक्षा और परिचालन मजबूती बढ़ाने की सलाह देते हुए कहा है कि एआई कंपनी Anthropic के उन्नत AI मॉडल ‘माइथोस’ से बैंकिंग प्रणाली के लिए गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।
 
मुंबई में भारतीय बैंक संघ (IBA) के जोखिम प्रबंधन सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि यदि ‘माइथोस’ भारत में सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होता है, तो बैंकिंग समुदाय को इसके लिए तैयार रहना होगा।
 
नागराजू के मुताबिक, यह AI मॉडल सिस्टम की पहचान करने और संभावित रूप से उसका दुरुपयोग करने की क्षमता रखता है। पुराने बैंकिंग आईटी ढांचे और आपस में जुड़े सिस्टम के कारण साइबर हमलों का खतरा और बढ़ सकता है।
 
उन्होंने चेतावनी दी कि एक सफल साइबर हमला कई वित्तीय संस्थानों और बाजारों में तेजी से फैल सकता है, इसलिए परिचालन निरंतरता अब वित्तीय स्थिरता का अहम हिस्सा बन चुकी है।