Singham Again Villain: डेंजर लंका' बनकर छा गए अर्जुन कपूर, बॉबी देओल ने भी की तारीफ

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 04-11-2024
Singham Again Villain: Arjun Kapoor became famous as 'Danger Lanka', Bobby Deol also praised him
Singham Again Villain: Arjun Kapoor became famous as 'Danger Lanka', Bobby Deol also praised him

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली 
 
चेहरे पर शैतानी मुस्कान, चली-फिरती मौत और फुल साउथ स्टाइल विलेन डेंजर लंका बनकर अर्जुन कपूर ने फिल्म सिंघम अगेन में अपनी एंट्री से ही आतंक मचा दिया है. 
 
सिंघम अगेन इस वीकेंड की शुरुआत में रिलीज हुई और अर्जुन कपूर को फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए दर्शकों से खूब प्रशंसा मिल रही है, कई लोग इसे अर्जुन कपूर का नया version कह रहे हैं तो कुछ उन्हें अर्जुन कपूर 2.0 कह रहे हैं.
 
बॉबी देओल, जिन्होंने पिछले साल एनिमल में अबरार के रूप में अपने प्रदर्शन से फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. उन्होनें भी अर्जुन कपूर की डेंजर लंका की तारीफ की है. गौरतलब है कि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अवॉर्ड्स 2024 (IIFA) में इस बार एनिमल में नेगेटिव रोल निभाने के लिए बॉबी देओल को बेस्ट विलेन का अवॉर्ड भी मिला था। बॉबी ने बड़े पर्दे पर शानदार विलेन बनकर धमाकेदार वापसी की थी. 
 
 
 
और अब सिंघम अगेन में भी अर्जुन कपूर का नया रूप हमे देखने को मिला है.  हाथ में धारदार हथियार लेकर एक साथ 15 पुलिस वालों के गले रेत डालता है और उन्हें जिंदा जला देता है. शक्ति शेट्टी यानी दीपिका पादुकोण के पुलिस स्टेन को लंका की तरफ जला डाला. इतना ही नहीं जब डेंजर लंका का सामना लक्ष्मण का किरदार निभा रहे टाइगर श्रॉफ से होता है, तो उसके आश्रम को भी जुबैर हाफीज जलाकर राख कर देता है. कहानी देखकर तो यही लगता है कि रोहित शेट्टी का 5-5 सितारों को लेकर फिल्म के विलेन को मारने का प्लान सही जा रहा है.
 
 
 
क्योंकि फिल्म की शुरुआत के 2 मिनट भी नहीं होते हैं कि पहला एक्शन सीन देखने को मिल जाता है. अजय देवगन और जैकी श्रॉफ के बीच चोर-पुलिस वाले सीन से कहानी की शुरुआत होती है, जहां बाजीराव सिंघम के हत्थे ओमर हाफिज (जैकी श्रॉफ) लगता है. ये वही ओमर हाफिज है, जिसने ‘सूर्यवंशी’ में सिंघम को धमकी दी थी. कहानी में ट्विस्ट यही है कि अर्जुन कपूर इसी ओमर हाफिज का पोता है, जो अपने परिवार के लोगों की मौत का बदला लेता हुआ नजर आ रहा है. इस बार विलेन और हीरो दोनों के लिए ही मामला थोड़ा पर्सनल है. खैर, फोकस पूरा अर्जुन कपूर पर रखते हैं.