जाने-माने कन्नड़ अभिनेता उमेश का निधन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 30-11-2025
Renowned Kannada actor Umesh passes away
Renowned Kannada actor Umesh passes away

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
जाने-माने कन्नड़ अभिनेता मैसूर श्रीकांतैया उमेश का लंबी बीमारी के बाद रविवार को निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
 
वह 80 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि अभिनेता लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उन्हें हाल में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बनशंकरी श्मशान घाट पर किया गया।
 
अभिनेता ने पांच दशक से भी अधिक समय के अपने करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया।
 
मैसुरु में 24 अप्रैल 1945 को जन्मे उमेश ने चार साल की उम्र में मास्टर के. हिरणय्या के रंगमंच समूह के 'लंचवतार' नाटक में अभिनय करके अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। बाद में वे गुब्बी वीरन्ना के रंगमंच समूह में शामिल हो गए।
 
उमेश को 1960 में फिल्म उद्योग में एक बड़ा मौका तब मिला जब उन्हें फिल्म 'मक्कल राज्य' में मुख्य भूमिका निभाने का अवसर प्राप्त हुआ।