प्रियंका चोपड़ा ने किया रहस्यमयी पोस्ट, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

Story by  एटीवी | Published by  [email protected] | Date 26-08-2025
Priyanka Chopra made a mysterious post, sparked discussion on social media
Priyanka Chopra made a mysterious post, sparked discussion on social media

 

नई दिल्ली

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों किसी फिल्म या नए प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपनी रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट्स के चलते चर्चा में हैं।

हाल ही में प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लोकप्रिय सीरीज़ ‘द ऑफिस’ का एक सीन शेयर किया। उस पर लिखा था— “जब आप किसी से पहली बार मिलते हैं, तो आपको एहसास होता है कि यह असल में आखिरी बार है।” इस पंक्ति ने प्रशंसकों और मीडिया में अटकलों का बाज़ार गर्म कर दिया। लोग अंदाज़ा लगाने लगे कि प्रियंका का यह इशारा आखिर किसके लिए था।

यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने ऐसी रहस्यमयी पोस्ट साझा की हो। कुछ दिन पहले ही उन्होंने लिखा था— “मैं आमतौर पर बहुत अच्छी और समझदार इंसान हूँ। लेकिन अगर कोई मेरा अनादर करता है, तो मैं उसे अपनी ज़िंदगी से बाहर निकालने में देर नहीं लगाती। यही वजह है कि मेरी ज़िंदगी में केवल तीन दोस्त हैं।”

दिलचस्प बात यह रही कि उसी समय शाहरुख खान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा था। ऐसे में कई लोगों ने यह मान लिया कि प्रियंका का इशारा शाहरुख खान की ओर था। और अब, उनके नए पोस्ट में “आखिरी बार मिलने” जैसे संकेत से चर्चाओं ने और ज़ोर पकड़ लिया है।

गौरतलब है कि प्रियंका और शाहरुख खान को लेकर बॉलीवुड गलियारों में पहले भी अफवाहें उड़ चुकी हैं। कहा जाता है कि गौरी खान की आपत्ति के बाद दोनों के बीच दूरी आ गई थी। इसी के बाद प्रियंका धीरे-धीरे बॉलीवुड से हटकर हॉलीवुड में अपनी जगह बनाने लगीं और फिर अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी कर परिवार बसाया।

हालाँकि, इन कयासों और पुरानी अफवाहों से अलग, असली सवाल यही है— प्रियंका आखिर किसके बारे में ये पोस्ट कर रही हैं? क्या यह केवल एक मज़ाक है या उनकी निजी ज़िंदगी की ओर कोई गहरा संकेत?सोशल मीडिया पर इस रहस्यमयी पोस्ट को लेकर प्रशंसक लगातार प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं और चर्चाएँ जारी हैं।