परिणीति चोपड़ा अभिनीत सीरीज 'शक' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-09-2026
Parineeti Chopra starrer series 'Shaak' to release on Netflix on September 24
Parineeti Chopra starrer series 'Shaak' to release on Netflix on September 24

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अभिनीत वेब सीरीज 'शक: ट्रस्ट नो वन' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

रेनसिल डिसिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज का निर्माण अल्केमी फिल्म्स द्वारा किया गया है। इसे डिसिल्वा और सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने मिलकर तैयार किया है। इसी के साथ यह परिणीति की पहली वेब सीरीज होगी।
 
अभिनेत्री ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की, जिसमें सीरीज के रिलीज की तारीख के साथ उसका पोस्टर भी साझा किया गया।
 
परिणीति चोपड़ा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "शक की सुई चल पड़ी है, तारीख नजदीक आ रही है। देखिए 'शक', 24 सितंबर को रिलीज हो रही है सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।"
 
निर्देशक रेनसिल डिसिल्वा ने एक बयान में कहा, “ ‘शक’ अनिश्चितता पर आधारित एक रोमांचक सीरीज है। मुझे इस बात ने उत्साहित किया कि नौ साल से हार न मानने वाली एक मां के गहरे भावनात्मक सफर के जरिए एक रोमांचक कहानी कहने का मौका मिला। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे नेटफ्लिक्स के साथ इस साहसिक, भावनात्मक और कई परतों वाली कहानी पर काम करने का मौका मिला।”