'More than 40 films' Dua's mother was not only famous in Bollywood but also in Hollywood
अर्सला खान/नई दिल्ली
हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की घोषित सूची में जब 35 अंतरराष्ट्रीय सितारों के नाम सामने आए, तो उनमें एक नाम भारत से था, जिसने सबको चौंका दिया—दीपिका पादुकोण. न प्रियंका चोपड़ा, न आलिया भट्ट, न ही कोई और चर्चित चेहरा. बल्कि दीपिका ने सबको पीछे छोड़ते हुए वह इतिहास रच दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. वह ‘Motion Pictures’ कैटेगरी में यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं.
लेकिन दीपिका के इस मुकाम तक पहुंचने का सफर यूं ही नहीं बना. आइए, जानते हैं उन्होंने अब तक कितनी फिल्में की हैं और उनका फिल्मी सफर कैसा रहा है—साल दर साल.
2006
Aishwarya (कन्नड़ फिल्म) – अभिनय की शुरुआत
2007
Om Shanti Om – बॉलीवुड डेब्यू, शाहरुख खान के साथ, ब्लॉकबस्टर हिट
2008
Bachna Ae Haseeno – रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक ड्रामा
2009
Chandni Chowk to China
Love Aaj Kal
Main Aurr Mrs Khanna (कैमियो)
Billu (सॉन्ग अपीयरेंस)
2010
Karthik Calling Karthik
Housefull
Lafangey Parindey
Break Ke Baad
Khelein Hum Jee Jaan Sey
2011
Dum Maaro Dum (सॉन्ग)
Aarakshan
Desi Boyz
2012
Cocktail – करियर का टर्निंग पॉइंट, वेर्नाकुलर समीक्षकों से सराहना
2013 (गोल्डन ईयर)
Race 2
Yeh Jawaani Hai Deewani
Chennai Express
Goliyon Ki Raasleela Ram-Leela
2014
Kochadaiiyaan (तमिल एनिमेटेड)
Finding Fanny
Happy New Year
2015
Piku
Tamasha
Bajirao Mastani – तीनों फिल्मों में अभिनय की गंभीरता की मिसाल
2017
xXx: Return of Xander Cage – हॉलीवुड डेब्यू
Raabta (स्पेशल सॉन्ग अपीयरेंस)
2018
Padmaavat
Zero (कैमियो)
2020
Chhapaak – एसिड अटैक सर्वाइवर की कहानी, प्रोड्यूसर के रूप में भी डेब्यू
2021
83 – रणवीर सिंह के साथ, कपिल देव की बायोपिक में उनकी पत्नी रोमी का रोल
2022
Gehraiyaan
Brahmāstra (कैमियो, रहस्यमयी भूमिका)
Cirkus (सॉन्ग अपीयरेंस)
2023
Pathaan – सुपरहिट एक्शन फिल्म
Jawan (स्पेशल कैमियो)
2024
Fighter – ऋतिक रोशन के साथ एयरफोर्स पर आधारित
Kalki 2898 AD – साइंस फिक्शन मेगा प्रोजेक्ट
Singham Again (अनाउंस्ड कैमियो)
अब तक दीपिका का सफर
दीपिका ने अब तक कुल 40 फिल्में की हैं, जो हिंदी, कन्नड़, तमिल, अंग्रेज़ी भाषाओं में बनी है. इतना ही नहीं एक्ट्रेस अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि, Cannes जूरी मेंबर भी रह चुकी हैं. साथ ही एक्ट्रेस की सबसे बड़ी उपलब्धियां में कई नाम शामिल हैं, जैसे TIME की Most Influential List, Cannes & Met Gala अपीयरेंस, अब हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में नाम दर्ज.
दीपिका पादुकोण ने ग्लैमर से परे जाकर विविध और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए, चाहे वह ‘मस्तानी’ हो या ‘मलाल’ की ‘पद्मावती’, या Chhapaak जैसी सामाजिक फिल्म. उनके अभिनय, शैली और सामाजिक जिम्मेदारियों ने उन्हें सिर्फ बॉलीवुड की नहीं, बल्कि ग्लोबल सिनेमा की आइकॉन बना दिया है. 2026 में जब उनका नाम हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार के रूप में उकेरा जाएगा, तब वह सिर्फ दीपिका नहीं होंगी—बल्कि पूरे भारत की प्रतिनिधि बनकर वहां खड़ी होंगी.