‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 07-09-2026
'Mirzapur: The Movie' grosses over Rs 100 crore at the domestic box office
'Mirzapur: The Movie' grosses over Rs 100 crore at the domestic box office

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने प्रदर्शन के शुरुआती सप्ताहांत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। इस फिल्म में अभिनेता पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु समेत कई कलाकार नजर आए।
 
यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित की गई। इसी के साथ 2018 में ‘मिर्जापुर’ वेब सीरीज के साथ शुरू हुआ यह सिलसिला बड़े पर्दे तक पहुंच गया। ओटीटी पर ‘मिर्जापुर’ के तीन सीजन सबसे सफल शृंखलाओं में शामिल हो गए थे।
 
ओटीटी (ओवर-द-टॉप) एक ऐसा मनोरंजन सामग्री प्रदाता मंच है जिस पर इंटरनेट का उपयोग करके फिल्में, वेब सीरीज जैसी सामग्री देखी जाती है।
 
बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कमाई पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के मुताबिक, फिल्म ने अपने प्रदर्शन के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की सकल कमाई की। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 38.4 करोड़ रुपये और रविवार को 43.05 करोड़ रुपये कमाए।