आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
अभिनेता वरुण धवन ने फिल्म 'हनुमान अंश' में शोभिनव सत्या के अभिनय की जमकर सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने प्रशंसकों और फॉलोअर से फिल्म को देखने के लिए आग्रह किया है।
'हनुमान अंश' का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। फिल्म में नीब करौरी बाबा की युवावस्था का किरदार अदा करने वाले शोभिनव सत्या के साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास सहित कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए।
अभिनेता ने सोमवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा कर फिल्म की सराहना की।
अभिनेता वरुण धवन ने कहा, "बस सिनेमाघर जाएं और 'हनुमान अंश' देखें। मैं अभी अपनी मां के साथ यह फिल्म देखने गया था और यह एक अद्भुत अनुभव रहा। अपने माता-पिता को साथ ले जाएं, दोस्तों के साथ जाएं। मैं हर किसी को यह फिल्म देखने की सलाह देता हूं।"
उन्होंने कहा, "मुझसे किसी ने यह वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा, न ही किसी ने मुझे फोन किया था। मैं बस खुद ऐसा करना चाहता था।"