आईपीएल 2026 से पहले कोहली से मिले जयदीप, बोले खास मुलाकात

Story by  आवाज़ द वॉयस | Published by  [email protected] | Date 28-03-2026
Jaideep Meets Kohli Ahead of IPL 2026; Calls It a 'Special Meeting'
Jaideep Meets Kohli Ahead of IPL 2026; Calls It a 'Special Meeting'

 

नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेता Jaideep Ahlawat के लिए आईपीएल 2026 से पहले एक खास पल आया, जब उन्होंने भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli से मुलाकात की। इस मुलाकात को उन्होंने “Virat Lamha” यानी बेहद खास क्षण बताया।

जयदीप अहलावत ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की। तस्वीर में दोनों साथ खड़े नजर आए। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि आईपीएल शुरू होने से ठीक पहले कोहली से मिलना उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने कोहली का समय देने के लिए आभार भी जताया।

यह पहली बार था जब जयदीप और कोहली आमने-सामने मिले। अभिनेता के पोस्ट से साफ झलकता है कि वह इस मुलाकात को लेकर काफी उत्साहित थे। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं और दोनों की जोड़ी पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

दूसरी ओर, विराट कोहली भी इन दिनों मैदान के बाहर और अंदर दोनों जगह चर्चा में हैं। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले उन्होंने अपने बाएं हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है। इस टैटू की तस्वीर एक टैटू स्टूडियो ने साझा की, जिसे देखकर फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।

क्रिकेट के मोर्चे पर कोहली के सामने एक बड़ा मौका है। वह आईपीएल में अब तक 267 मैचों में 8661 रन बना चुके हैं। इसमें आठ शतक और 63 अर्धशतक शामिल हैं। अब वह आईपीएल इतिहास में 9000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बनने से बेहद करीब हैं।

इतना ही नहीं, कोहली एक और बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहे हैं। आईपीएल और चैंपियंस लीग टी20 को मिलाकर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 9085 रन बना चुके हैं। अगर वह 10,000 रन का आंकड़ा पार कर लेते हैं, तो किसी एक फ्रेंचाइजी के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

आईपीएल 2026 से पहले कोहली की फॉर्म और फिटनेस पर सभी की नजरें टिकी हैं। फैंस को उनसे एक और शानदार सीजन की उम्मीद है। वहीं, जयदीप अहलावत के लिए यह मुलाकात उनके फैन मोमेंट के तौर पर हमेशा यादगार रहने वाली है।