25 मार्च को ही हुआ था भारतीय भाषा में पहले विज्ञापन का प्रकाशन

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 25-03-2026
The first advertisement in an Indian language was published on March 25.
The first advertisement in an Indian language was published on March 25.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 आजकल अखबारों में हर तरफ विज्ञापनों की भरमार रहती है और यह विज्ञापन अखबार मालिकों के लिए राजस्व का एक बड़ा जरिया होते हैं। अब सवाल यह पैदा होता है कि पहला विज्ञापन कब और कहां प्रकाशित हुआ होगा। भारत में यह 25 मार्च 1788 का दिन था, जब ‘कलकत्ता गजट’ में भारतीय भाषा में पहला विज्ञापन प्रकाशित हुआ। यह बांग्ला भाषा में प्रकाशित हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिन की बड़ी घटना का जिक्र करें, तो हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग का जन्म 1914 में 25 मार्च को ही हुआ था और उनकी उपलब्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें शांति के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
 
25 मार्च 2023 को दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का 94 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को में निधन हो गया। रसायन और भौतिकी में पीएचडी मूर ने 1968 में इंटेल शुरू करने में मदद करने से तीन साल पहले एक महत्वपूर्ण टिप्पणी की थी जिसे बाद में ‘मूर का नियम’ घोषित कर दिया गया।
 
मूर ने कंप्यूटर चिप के संबंध में कहा था कि इंटिग्रेटेड सर्किट (आईसी) की क्षमता और जटिलता हर साल दोगुनी होती जाएगी। आगे चलकर यह संकल्पना प्रौद्योगिकी उद्योग की प्रगति एवं नवाचार की दिशा में मानक साबित हुई।
 
देश और दुनिया के इतिहास में 25 मार्च की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का ब्योरा इस प्रकार है:-
 
1655 : शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
 
1788 : किसी भारतीय भाषा (बांग्ला) में पहला विज्ञापन ‘कलकत्ता गजट’ में प्रकाशित हुआ।
 
1807 : ब्रिटिश साम्राज्य से दास प्रथा का अंत।
 
1896: यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत।
 
1898 : सिस्टर निवेदिता को स्वामी विवेकानंद ने ब्रह्मचर्य की दीक्षा दी।
 
1914 : अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक और मानवतावदी एवं नोबेल पुरस्कार से सम्मानित नॉर्मन बोरलॉग का जन्म।
 
1931 : महान पत्रकार और राजनीतिज्ञ गणेश शंकर विद्यार्थी का निधन।
 
1965 : नागरिक अधिकारों के लिए संघर्षरत मार्टिन लूथर किंग जूनियर का चार दिवसीय मार्च संपन्न।
 
1983 : दुनिया के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान शोध पोत ‘सागर कन्या’ का जलावतरण।
 
1986 : देश की पहली विशेष दुग्ध ट्रेन आणंद से कलकत्ता पहुंची।
 
1989 : भारत का पहला सुपर कंप्यूटर राष्ट्र को समर्पित किया गया। एक्स-एमपी-14 को अमेरिका द्वारा तैयार किया गया था।
 
1995: विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा।
 
2002 : उत्तरी अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में 6.1 की तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई। एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
 
2018 : इक्वाडोर में बस पलटने से 16 लोगों की मौत, कई घायल।
 
2019 : चीन के उर्वरक कारखाने में विस्फोट में 78 लोगों की मौत।
 
2020 : देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 600 के पार। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद 21 दिनों के लॉकडाउन की शुरुआत।
 
2023: दिग्गज प्रौद्योगिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन के सह-संस्थापक गॉर्डन मूर का 94 वर्ष की आयु में सैन फ्रांसिस्को में निधन । इसी दिन अमेरिकी के मिसिसिपी में तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत।
 
2024 : मध्यप्रदेश में उज्जैन के महाकाल मंदिर में आग लगने से 14 पुजारी झुलसे।
 
2025 : सूडान के दारफ़ुर में हवाई हमले में 54 लोगों की मौत।