हिना खान से लेकर मुनव्वर फारूकी तक; रमजान के शुरुआत पर इन सेलेब्स ने दी फैंस को मुबारकबाद

Story by  ओनिका माहेश्वरी | Published by  onikamaheshwari | Date 19-02-2026
From Hina Khan to Munawar Farooqui: These celebs wish fans on the beginning of Ramadan
From Hina Khan to Munawar Farooqui: These celebs wish fans on the beginning of Ramadan

 

आवाज द वॉयस/ नई दिल्ली  

भारत में आज, 18 फरवरी 2026 को रमजान का चांद दिखने के साथ ही इस पाक महीने की शुरुआत हो गई है। कल यानी 19 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा। रमजान के महीने में मुसलमान पूरे महीने रोजा रखते हैं, जो इबादत और आत्मशुद्धि का महीना माना जाता है। इस खास मौके पर कई मशहूर सेलेब्स ने फैंस को रमजान की मुबारकबाद दी है।

हिना खान: मशहूर अभिनेत्री हिना खान ने रमजान के मौके पर अपने फैंस को मुबारकबाद दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, "आपको और आपके करीबियों को रमजान मुबारक हो। ईश्वर आपको मोहब्बत, सुख और शांति दे।" इस पोस्ट को देखकर उनके फैंस ने भी हिना को बधाई दी।

Ramadan Mubarak: Hina Khan to Munawar Faruqui Sana Sheikh celebs extend wishes to fans as as ramadan begins

मुनव्वर फारूकी: रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' के विजेता और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को रमजान की शुभकामनाएं दीं। अपनी एक फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "रमजान मुबारक।"

शमा सिकंदर: अभिनेत्री और मॉडल शमा सिकंदर ने भी रमजान के मौके पर फैंस को मुबारकबाद दी। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर ब्लू कलर के आउटफिट में कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं और कैप्शन में लिखा, "सभी को रमजान मुबारक।"

सना शेख: टीवी एक्ट्रेस सना शेख ने भी सोशल मीडिया के जरिए रमजान की शुरुआत पर बधाई दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "इस महीने इबादत करने वाले सभी लोगों को रमजान मुबारक।"

इन सेलेब्स के साथ-साथ कई अन्य हस्तियों ने भी रमजान की मुबारकबाद दी है और सभी सेलेब्स के फैंस ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।